दहीसर पुलिसने आरोपी को कर्नाटक से किया गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर फैलाता था अश्लील सामग्री

मुंबई के दहिसर पूर्व में दहिसर पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील और आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने के आरोपी को कर्नाटक के सांदूर से गिरफ्तार किया है। आरोपी, शुभम कुमार मनोजप्रसाद सिंह उमर वर्ष: 25, पर कई महिलाओं और पुरुषों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी करने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला 31 जनवरी 2025 को दर्ज हुआ, जब एक कॉलेज छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम और फोटो का उपयोग कर इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाए, जिनसे अश्लील संदेश और कहानियां पोस्ट की गईं, जिससे उसकी प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा।

दहिसर पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस ने फेसबुक और गूगल से जानकारी जुटाकर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। सायबर सेल के सहायक पुलिस निरीक्षक अंकुश दांडगे और उनकी टीम ने 6 जून 2025 को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी बिहार के बागलपुर का निवासी है और वर्तमान में बेल्लारी, कर्नाटक में एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था।

इस केस को सुलझाने में अपर पुलिस आयुक्त, उत्तर प्रादेशिक विभाग शशि कुमार मीना, पुलिस उप-आयुक्त परिमंडल-12 के महेश चिमटे, और सहायक पुलिस आयुक्त दहिसर विभाग के किशोर खैरनार के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने, दहिसर पुलिस स्टेशन, के निर्देशन में इस मामले की जांच और कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक ओ.एम. देसाई, सायबर सेल अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक अंकुश दांडगे, उप-निरीक्षक श्रध्दा पाटील, पुलिस हवलदार अमित पाटील, पुलिस सिपाही कुदळे, श्रीकांत देशपांडे, चिटनीस, चव्हाण, बिडगर, और सोनल म्हस्के ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


पुलिस ने बताया कि मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 78 और 79, और आईटी अधिनियम 2000 की धारा 66सी और 67 के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी ने फर्जी प्रोफाइल का उपयोग कर 13,500 से अधिक लोगों को निशाना बनाया।

जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी ने 2023 से 2025 के बीच कई महिलाओं और पुरुषों के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाए थे, जिनका प्रयोग धोखाधड़ी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के लिए किया गया। पुलिसने आरोपी के पास से जब्त किए गए मोबाइल फोन में 100 से अधिक फर्जी ईमेल आईडी और 11 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट खोजे गए। आरोपी की गैलरी में 13,500 से अधिक महिलाओं और लड़कियों की तस्वीरें और स्क्रीनशॉट मिले हैं।


पुलिस का कहना है कि आरोपी इंस्टाग्राम पर महिलाओं को ब्लैकमेल कर उन्हें न्यूड वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर करता था। यदि यह संभव नहीं होता, तो वह उनकी फर्जी प्रोफाइल बनाकर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करता था।

दहिसर पुलिस ने इस कार्रवाई को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दिया है और आरोपी को कर्नाटक के सांदूर से गिरफ्तार किया गया। अदालत ने आरोपी को 16 जून तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने आईटी क्षेत्र में काम किया है और उसके पास साइबर तकनीक का गहरा ज्ञान है। इसलिए, यह संभावना है कि आरोपी के खिलाफ और भी मामले सामने आ सकते हैं। मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें। यह कार्रवाई साइबर अपराधों को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


पुलिस टीम के प्रयासों से यह सफलता मिली, जिससे एक गंभीर सायबर अपराधी को कानून के दायरे में लाया जा सका, और सायबर सेल टीम का सहयोग सराहनीय रहा।