गोराई गांव के नागरिकों का आर मध्य मनपा के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन

गोराई, मनोरी और कुलवम गांव के नागरिकों ने आज मुंबई महानगर पालिका के आर मध्य विभाग की मनमानी कार्रवाई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी 60 साल पुरानी बस्तियों पर बिना उचित कारण तोड़क कार्रवाई की जा रही है।

सैकड़ों ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए, बैनर और नारों के साथ मनपा कार्यालय की ओर मार्च करते हुए।

भाजपा विधायक संजय उपाध्याय, गोपाल शेट्टी, और आरपीआई नेता रमेश गायकवाड़ ने जनता के समर्थन में किया विरोध।

आर मध्य मनपा की सहायक आयुक्त संध्या नांदेडकर ने कार्रवाई स्थगित करने का आश्वासन दिया।


गोराई विलेज वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में गोराई, मनोरी और कुलवम गांव के आदिवासी नागरिक मुंबई मनपा की कार्रवाई से बेहद आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी वैध आधार के उनके घरों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है। इस अन्याय के खिलाफ हजारों ग्रामीण सड़कों पर उतर आए।

हम 60 साल से इन घरों में रह रहे हैं। अचानक हमें नोटिस देकर बेघर करने की कोशिश हो रही है। यह अन्याय है।”

मनपा के 60 साल पुराने घरों पर तोड़क कार्रवाई के खिलाफ हजारों नागरिकों ने प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गट) के नेताओं का समर्थन भी मिला। बोरिवली विधानसभा के भाजपा विधायक संजय उपाध्याय, जनसेवक गोपाल शेट्टी, और आरपीआई मुंबई अध्यक्ष रमेश गायकवाड़ ने प्रदर्शन में शामिल होकर ग्रामीणों को न्याय दिलाने की मांग की।
हमारी पार्टी ग्रामीणों के साथ खड़ी है। हम मनपा से यह मांग करते हैं कि इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई को तुरंत रोका जाए।

प्रदर्शन के बाद मनपा की सहायक आयुक्त संध्या नांदेडकर ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि आगामी चार महीनों तक कोई तोड़क कार्रवाई नहीं की जाएगी।
हमारी प्राथमिकता है कि किसी पर अन्याय न हो। हम सभी पक्षों के साथ मिलकर इसका समाधान निकालेंगे।

गोराई, मनोरी और कुलवम गांव के आदिवासी नागरिकों का यह विरोध प्रदर्शन एक संदेश है कि वे अपने हक और घरों की रक्षा के लिए एकजुट हैं। देखना होगा कि मनपा अपने वादे पर कितना अमल करती है।